सावन के पहले सोमवार शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, भोलेनाथ बरसाएंगे कृपा


By Sahil16, Jul 2024 11:29 AMnaidunia.com

सावन का पहला सोमवार

भगवान शिव को सावन का महीना समर्पित होता है। इस बार सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को है। शास्त्रों में बताया गया है कि सावन के पहले सोमवार को शिवजी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए।

भगवान शिव का अभिषेक

सावन के पहले सोमवार को शिवजी का अभिषेक करने का खास महत्व माना जाता है। अगर आप अपनी मनोकामनाएं पूरी करना चाहते हैं तो भोलेनाथ की प्रिय चीजों को अर्पित करें।

गंगाजल से अभिषेक करें

शिवजी का अभिषेक करने के लिए गंगाजल को सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है। इसे शिवलिंग पर अर्पित करने से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।

कच्चा दूध अर्पित करें

मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा सावन के हर सोमवार करने से मनोकामना पूरी हो जाती है।

दही या पंचामृत से अभिषेक

कुंडली में शुक्र मजबूत करने के लिए भगवान शिव का पंचामृत या दही से अभिषेक करें। ऐसा भी कहा जाता है कि इस उपाय से व्यक्ति को तमाम प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।

शिवलिंग पर चढ़ाएं गन्ने का रस

भगवान शिव का अभिषेक गन्ने के रस से करेंगे तो कारोबार में लाभ होगा। मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से करियर में भी सफलता हासिल होती है।

गंगाजल में ये चीजें मिलाकर चढ़ाएं

जीवन के दुख और संकट से मुक्ति पाने के लिए सावन के पहले सोमवार भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके लिए गंगाजल में काले तिल और बेलपत्र मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि सावन के पहले सोमवार शिवलिंग पर क्या अर्पित करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तुलसी में दिखे ये 6 बदलाव, तो जल्द बन सकते हैं आप करोड़पति