घने, लंबे और मजबूत बाल किसे नहीं चाहिए होते है। आज हम आपको बताएंगे की बालों को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने स्कैल्प का कैसे ख्याल रखना चाहिए।
बालों की शाइन, मजबूती और लंबाई के लिए बालों के स्कैल्प का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। स्कैल्प का ख्याल रखने के लिए हमें नारियल का तेल और टी ट्री ऑयल का उपयोग भी करना चाहिए।
ड्राई स्कैल्प से छुटकारा पाने के लिए नारियल का तेल और टी ट्री ऑयल का उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से बालों को रूखेपन के साथ-साथ डैंड्रफ से भी छुटकारा मिलता है।
हफ्ते में 1 से 2 बार अपने स्कैल्प की हेयर क्रीम, तेल या स्क्रब की मदद से मसाज करें। मसाज से आपके स्कैल्प को आराम मिलेगा और बाल भी बेहतर होंगे।
सिर की स्किन को नम बनाए रखने और आराम देने में एलोवेरा बेहद मददगार माना जाता है। तेल के साथ मिक्स करके हल्के हाथों से इससे बालों की मसाज करने से जल्द आराम मिलता हैं।
मेथी स्कैल्प के सूखापन और खुजली को शांत करने में बेहद मददगार मानी जाती हैं। स्कैल्प का ख्याल रखने वाले तमाम पोषक तत्व इसमे पाए जाते हैं।
सिरके में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। सिर की खुजली और रूसी से आराम पाने के लिए एप्पल विनेगर को गर्म पानी में मिलाकर शैंपू करने के बाद लगाएं और 15 मिनट बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें।
स्कैल्प को ठीक रखने के लिए सावधानियां बरतनी भी बेहद जरूरी है। हेयर स्ट्रेटनर, हेयर ड्रायर समेत तमाम हीटिंग उपकरणों का बालों पर इस्तेमाल न करें। साथ ही रोज शैंपू करना भी स्कैल्प को रुखा बना देता हैं।