कुछ समय पहले ही बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा सगाई के बंधन में बंधे हैं। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।
सगाई के बाद परिणीति और राघव ने कुछ फोटोज शेयर की थी, वहीं अब धीरे-धीरे दोनों की सगाई की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आ रही हैं।
इन तस्वीरों में परिणीति और राघव प्यार में डूबे दिख रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस की आंखें नम नजर आ रही हैं। इस सगाई में दोनों ही परिवार और उनके करीबी शामिल हुए थे।
परिणीति की मां ने सगाई में एक बेहद ही इमोशनल स्पीच अपनी लाडली के लिए दी थी। इस दौरान उनकी आंखें नम हो गईं। तब राघव चड्ढा ने उन्हें इस तरह गले लगाया।
वहीं मां को इस तरह रोते देख परिणीति भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं तब राघव उन्हें गले से लगाकर समझाते दिखते हैं। इन फोटोज को फैंस ने काफी पसंद किया है।
वहीं सगाई में परिणीति की ओर से एक कॉन्ट्रैक्ट भी रखा गया था। इस कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक परिणीति हमेशा सही हैं और यही बात राघव को माननी होगी। कॉन्ट्रैक्ट की शर्त को सुनने के बाद हर कोई हंसने लगा।
खबर है कि अक्टूबर में दोनों शादी करने जा रहे हैं। दोनों ने फिलहाल इस पर भी चुप्पी साध रखी है और सभी तैयारियों को काफी सीक्रेट रखा जा रहा है।