सपने में 5 चीजों का दिखना धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है। आइए जानते हैं किन चीजों का दिखना धन का संकेत होता है।
हर इंसान सोने के दौरान सपने देखता है। कुछ सपनों का अर्थ अशुभ और कुछ का शुभ होता है। इसी तरह धन मिलने से पहले भी कुछ संकेत मिल सकते हैं।
अगर किसी ने सपने में छिपा हुआ धन देखा हैं, तो यह धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है यानी जल्दी उस इंसान को धन मिल सकता है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में धन की देवी मां लक्ष्मी के दर्शन होने भी धन प्राप्ति का संकेत ही माना जाता है। साथ ही, मां लक्ष्मी की कृपा भी मिलती है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि किसी ने सपने में गोल्डन रंग का सांप देखा हैं, तो इसका अर्थ भी धन मिलने से ही जोड़ा जाता है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में बारिश होते हुए देखना भी धन मिलने का ही संकेत होता है। लेकिन बारिश तेज होनी चाहिए।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि किसी ने पका हुआ फल सपने में देखा लिया, तो इसका अर्थ भी भविष्य में धन मिलने का होता है।
इन पांच चीजों का दिखना धन प्राप्ति का संकेत होता है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए पढ़ते रहें naidunia.com