सोते समय हम सभी को अलग-अलग सपने आते हैं। स्वप्न शास्त्र में हर एक सपने का अर्थ बताया गया है। इनमें से कुछ सपने शुभ तो कुछ अशुभ भी होते हैं।
रात को सपने में लवर का दिखना भी कई बातों की ओर इशारा करता है। आइए जान लेते हैं कि प्रेमी का किस स्थिति में दिखना शुभ और अशुभ होता है।
यदि सपने में आपको अपना लवर हंसते हुए नजर आता है तो यह एक शुभ स्वप्न है। इसका मतलब है कि आपकी लव लाइफ शानदार रहेगी।
गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को सपने में हंसते हुए देखने से यह भी पता चलता है कि आपको ढेर सारा प्यार मिलेगा। इस वजह से इस सपने को शुभ माना जाता है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में प्रेमी को रोते हुए देखना एक अशुभ संकेत है। माना जाता है कि इस तरह का सपना रिश्ते में आने वाली दरारों का संकेत होता है।
सपने में खुद को लवर के साथ झगड़ा करते हुए देखना भी एक अशुभ संकेत है। इसका अर्थ निकलता है कि आपकी लव लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं।
अगर आप खुद को सपने में प्रेमी या प्रेमिका से बात करते देखते हैं तो यह एक शुभ सपना है। इससे पता चलता है कि प्रेमी के साथ चल रहे झगड़े खत्म हो जाएंगे।
स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में लवर से बात करने का मतलब निकलता है कि आपके बीच आई दूरियां दूर हो जाएंगी। इतना ही नहीं, आप रिश्ते को आगे बढ़ाने के साथ शादी के बारे में भी विचार कर सकते हैं।