रात को सोते समय सपने आना आम बात होती है। सपने में दिखने वाली चीजें व्यक्ति के हाथ में नहीं होती है। आइए जानते है सपने में गंगा, गाय और गीता देखने से क्या संकेत मिलता है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का असल जीवन से गहरा संबंध होता है। व्यक्ति जो कुछ भी सपने में देखता है वह उसके जीवन में आने वाले बदलावों का संकेत भी हो सकता है। सपने में कुछ चीजें देखना बेहद शुभ माना गया है।
सपने में गाय का दिखना बेहद शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के जानकारों के मुताबिक अगर आपने स्वप्न में गाय देखी है तो अवश्य ही आपकी किस्मत बदलने वाली है।
स्वप्न में गाय दिखना इस बात का संकेत है कि जल्द ही घर में सुख, समृद्धि और खुशी का आगमन होने वाला है। गौ माता की कृपा से सकारात्मक शक्ति का संचार होता है।
स्वप्न शास्त्र के जानकारों के अनुसार, गीता बड़ी मुश्किल से ही किसी के सपने में दिखाई देती है। स्वप्न में श्रीमद्भागवत गीता देखना बेहद शुभ संकेत माना जाता है।
अगर स्वप्न में आप गीता पढ़ने, छूने या देखते है तो श्रीकृष्ण की आप पर विशेष कृपा बरसती है। सपने में गीता देखने का अर्थ है व्यक्ति का जीवन सार्थक हो जाना।
सपने में गंगा नदी को बहते हुए देखना भी बेहद अच्छा माना जाता है। ऐसे सपने जल्दी किसी को नहीं आते है, जिसमें वह गंगा नदी को बहता देख सकें।
गंगा नदी का नाम मात्र स्मरण करने से सभी पाप धुल जाते है। ऐसे में सपने में गंगा देखने वाले लोग बेहद भाग्यशाली होते है। गंगा नदी को स्वप्न में देखना यह संकेत देता है कि आपका जीवन सुखमय रहने वाला है। स्टोरी में लिखी बातें सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है।
अगर आपको स्वप्न शास्त्र से जुड़ी ये स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com