सपने में माता दुर्गा को देखने से क्या होता है?


By Sahil05, Apr 2024 02:30 PMnaidunia.com

मां दुर्गा

माता दुर्गा के मंदिर तो सभी भक्त जाते हैं, लेकिन कुछ लोगों को मां दुर्गा सपने मे नजर भी आती है। सवाल खड़ा होता है कि ऐसे सपने का क्या मतलब निकलता है।

सपने में माता दुर्गा को देखना

स्वप्न शास्त्र में हर एक सपने का मतलब बताया गया है। मां दुर्गा को सपने में देखना शुभ माना जाता है, लेकिन कुछ स्थितियों में उन्हें देखना अशुभ भी होता है।

माता दुर्गा का मंदिर देखना

माना जाता है कि सपने में माता दुर्गा का मंदिर देखना एक शुभ संकेत होता है। इसका सपने का अर्थ है कि आप धार्मिक और अध्यात्मिक रूप से सक्रिय हो जाएंगे।

यह है एक शुभ संकेत

स्वप्न शास्त्र में भी बताया गया है कि माता दुर्गा को सपने में देखना शुभ संकेत होता है। मां दुर्गा का मंदिर देखने का यह मतलब भी है कि आपकी मनोकामनाएं पूरी होने वाली है।

श्रृंगार किए हुए माता को देखना

यदि आप सपने में माता दुर्गा को सपने में श्रृंगार करे हुए देखते हैं तो यह भी एक शुभ स्वप्न है। इससे पता चलता है कि आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं।

दुर्गा माता की मूर्ति देखना

सपने में दुर्गा माता की मूर्ति देखते हैं तो यह भी एक शुभ सपना है। स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि इस सपने को देखने वाले के जीवन की कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है।

मां दुर्गा को लाल कपड़ों में देखना

यदि आप मां दुर्गा को लाल कपड़ों में देखते हैं तो समझ लें कि कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। यदि अविवाहित लोग ऐसा सपना देखते हैं तो उन्हें योग पार्टनर मिल सकता है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। इसकी पुष्टि हमारी तरफ से बिल्कुल भी नहीं की जा रही है।

यहां हमने जाना कि मां दुर्गा को सपने में देखने का क्या मतलब होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

5 सदी बाद सूर्य ग्रहण पर अचानक लगेगा चतुर्ग्रही योग, 4 राशि वाले होंगे मालामाल