सपने में सोना देखना शुभ है या अशुभ? जानें


By Arbaaj15, Feb 2024 11:19 AMnaidunia.com

नींद में सपना

आमतौर पर सभी लोग रात को सोने के दौरान सपना देखते है। किसी भी चीज को देखने पर उसका संकेत भी मिलता है।

स्वप्न शास्त्र

सपने में देखी गई चीजों से क्या संकेत मिलते हैं। इसके बारे में स्वप्न शास्त्र में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते हैं कि सपने में सोना देखना कैसा होता है।

सोनाा खरीदना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपने सपने में सोना खरीदते देखा है, तो इसका अर्थ होता है जल्द ही आपकी तरक्की होने वाली है।

जमीन पर गिरा हुआ सोना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर किसी ने सोने को जमीन पर गिरा हुआ देखा है, तो इसको अशुभ संकेत माना जाता है। ऐसे सपने का अर्थ होता है कि धन हानि होने वाली है।

सोना पहनते देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार खुद को सोना पहनते देखना सपने में अशुभ होता है। इस सपने का संकेत होता है कि आपको किसी करीबी के सेहत से जुड़ी बुरी खबर मिलने वाली है।

सोना गिफ्ट में मिलना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने को खुद को किसी से सोना लेते देखना शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि जल्द ही आपको सफलता मिलने वाली है।

सोना खोना

सपने में सोना खोना बुरे संकेत की ओर इशारा होता है, लेकिन आप सपने में ही उस खोए सोने को खोज लेते है, तो शुभ संकेत माना जाता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

सपने में ज्वैलरी देखने के शुभ और अशुभ दोनों संकेत होते है । धर्म और अध्यात्म की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ

पूजा सफल होने के क्या संकेत हैं?