सपने में शिवलिंग देखने से बदल सकती है किस्मत, जानें फायदे


By Arbaaj23, Feb 2025 10:00 AMnaidunia.com

सपने में शिवलिंग का दिखना किस्मत बदलने की तरह होता है। दरअसल, शिवलिंग भगवान शिव का प्रतिमाविहीन चिह्न माना जाता है।

मिलते हैं शुभ संकेत

यदि किसी को सपने में शिवलिंग के दर्शन हो जाते हैं, तो भविष्य के लिए शुभ संकेत मिलते हैं। आइए जानते हैं कि क्या संकेत होते है?

शिव जी की मिलेगी कृपा

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में शिवलिंग का दिखना इस ओर इशारा होता है कि भगवान शिव आपसे काफी प्रसन्न हैं और भविष्य में भी उनकी कृपा बनी रहेगी।

धन प्राप्ति का संकेत

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में शिवलिंग देखने का अर्थ है कि भविष्य में आपको अचानक ही बहुत सारा धन मिलने वाला हैं।

भाग्योदय होने का संकेत

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, शिवलिंग का सपने में दिखना भाग्योदय का संकेत भी माना जाता है यानी अब बुरा समय दूर होने वाला है।

मनोकामना पूरी होने का संकेत

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, यदि किसी की कोई मनोकामना थी और सपने में शिवलिंग के दर्शन हो गए है, तो मनोकामना पूरी हो सकती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

रात में सोने से पहले करें 4 काम, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न