घर से निकलते समय हमें बहुत सारी चीजें दिखती हैं। कई बार कुछ चीजें कभी-कभी ही दिखती हैं, जिनके पीछे कुछ कारण होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन 7 चीजों को देखने से मिलती है खुशखबरी-
घर से निकलते समय सफेद बिल्ली देखते हैं, तो इसका मतलब है कि दिन शुरुआत अच्छी होगी और बिगड़े काम पूरे होने की संभावना रहती है।
घर से निकलते समय आसमान में पक्षी उड़ते हुए दिखते हैं, तो इससे कहीं दूर के रिश्तेदारों से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और पूरे दिन मन भी खुश रहेगा।
अगर घर से बाहर जाते समय गाय दिखे या कोई गाय अपने बच्चे को दूध पिलाती हुई दिखती है, तो लाभ मिलने का योग बनता है और दिन भी शुभ रहता है।
अगर बाहर जाते समय फूल या फूलों की माला देखते हैं, तो जिस काम को पूरा करने के लिए निकल रहे हैं, वह काम उसी दिन पूरा होने की संभावना रहती है।
घर से निकलते समय अर्थी का दिखना शुभ माना जाता है। यह एक शुभ संकेत माना जाता है कि जीवन में जल्दी ही कोई बड़ा बदलाव आने वाला है या किसी काम में सफलता पाने वाले हैं।
घड़ा या पानी से भरा कोई बर्तन देखना बहुत अच्छा होता है। आप जिस कार्य के लिए लंबे समय से परेशान होते हैं, वह काम जल्दी पूरा हो सकता है और तरक्की भी मिलती है।
हरा रंग प्रकृति और विकास का प्रतीक है। हरा रंग देखते हैं, तो इसका मतलब है कि दिन की शुरुआत अच्छी होती है और जिस काम में हाथ डालते हैं, उसमें सफलता जरूर मिलेगी।
इन 7 चीजों को घर से निकलते समय देखने से खुशखबरी मिलती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM