हिंदू धर्म में सुबह के समय को काफी पवित्र माना गया है। ऐसी मान्यता है कि सुबह की आगाज अच्छी हो, तो पुरे दिन बेहतरीन गुजरती है।
ऐसा माना जाता है कि सुबह के समय अगर कुछ अच्छी चीजें देख लिए जाए, तो पुरे दिन की किस्मत चमक जाती है।
कुछ चीजों का दर्शन सुबह के समय में कर लें, तो यह शुभ माना जाता है। इससे माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसती है।
सुबह बेड से उठते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों को जोड़कर उसके दर्शन करें। ऐसा करने से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है।
सुबह नींद खुलते ही अगर मां का चेहरा देख लें, तो पुरे दिन आपकी किस्मत खुली रहेगी। ऐसा बेहद शुभ माना जाता है।
मां अगर साथ नहीं रहती, तो भगवान की आशीर्वाद वाली मुद्रा की तस्वीर के दर्शन करने से आपका दिन अच्छा गुजरेगा।
सुबह जागते ही घर के दरवाजे पर गौ माता के दर्शन हो जाएं, तो मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बरसने लगती है।
सुबह उठते ही किसी पक्षी की चहचहाने की आवाज सुनने से भी दिन अच्छा बीतता है और यह दिमाग को शांत रखता है।