स्वप्न शास्त्र में हर एक सपने का विस्तार से उल्लेख मिलता है। सपने में कुछ रंग की सांप का नजर आना बेहद शुभ माना जाता है।
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में अलग-अलग रंग के सांप देखने का मतलब भी अलग होता है। सपने में कुछ रंग की सांप देखने से धन लाभ का संकेत भी मिलता है।
अगर सपने में सफेद रंग का साफ नजर आता है तो यह एक शुभ स्वप्न है। इस तरह का सपना भविष्य में होने वाले धन लाभ की ओर इशारा करता है।
जिस व्यक्ति को सपने में सफेद सांप नजर आता है तो उसे धन लाभ के कई शानदार अवसर प्राप्त होते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह सपना अपार धन का संकेत भी देता है।
रात को नींद में भूरे रंग का सांप देखना भी फलदायी माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि अगर सांप पेड़ पर चढ़ता नजर आ रहा है तो यह तरक्की का संकेत है।
सपने में भूरे रंग का सांप देखने से नौकरी और व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होते हैं। ऐसा सपना देखने के बाद आपको जॉब का नया ऑफर मिल सकता है।
रात को सपने में हरे रंग का सांप देखना भी शुभ होता है। यह सपना बताता है कि आपको मनचाही सफलता या नौकरी मिल सकती है।
रात को सपने में रंगीला या रंग-बिरंगा सांप देखना शुभ माना जाता है। ऐसा सपना बताता है कि गरीब आदमी भी बहुत कम समय में अमीर बन सकता है।
यहां हमने जाना कि सपने में किस रंग का सांप देखना शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ