सेंधा नमक खाने के 6 चमत्कारी फायदे


By Shivansh Shekhar30, Aug 2024 07:04 PMnaidunia.com

सेंधा नमक क्या होता है?

सेंधा नमक का नाम आपने जरूर सुना होगा। यह एक प्रकार का हिमालयन स्टोन होता है जिसे पिंक साल्ट या रॉक साल्ट के नाम से भी जानते हैं। सेहत के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

पाचन क्रिया में सुधार

पिंक साल्ट एक ऐसा नमक है, जो पाचन शक्ति को मजबूत करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके नियमित सेवन से पेट में गैस, अपच की समस्या और कब्ज ठीक होता है।

बीपी में सुधार

यदि आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं और इसे नियंत्रित रखना चाहते हैं, उसके लिए सेंधा नमक असरदार साबित हो सकता है। इसमें सोडियम और खनिज पाया जाता है, जो बीपी को कंट्रोल करता है।

स्किन के लिए कारगर

त्वचा के लिए भी सेंधा नमक कारगर माना गया है। पिंक साल्ट स्किन को सॉफ्ट रखता है और कई तरह की समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है।

आंखों के लिए मददगार

पानी में पिंक साल्ट डालकर आंखों को धोने से कई तरह की समस्या ठीक होती है। इससे आंखों में हो रही जलन या थकान भी दूर हो जाती है।

हार्ट के लिए लाभदायक

हार्ट को हेल्दी रखने में भी सेंधा नमक लाभदायक होता है। यह शरीर में रक्तचाप को कंट्रोल रखने और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने के लिए लाभदायक है।

बालों के लिए फायदेमंद

बालों के लिए भी सेंधा नमक फायदेमंद माना जाता है। इसे शैंपू में मिलाकर बाल धोने पर बालों में चमक आती है और सॉफ्ट हेयर भी होता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

खाली पेट पिएं इन 5 में से कोई भी ड्रिंक, चर्बी हो जाएगी गायब