बॉलीवुड में बादशाह के रूप में पहचान बनाने वाले शाह रुख खान के लिए आज का दिन बेहद स्पेशल है। एक्टर आज अपना 58वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।
फिल्मी पर्दे पर कुछ जोड़ियां दर्शकों का बेशुमार प्यार हासिल करती हैं। शाह रुख के साथ भी कुछ एक्ट्रेस के जोड़ी खूब जमती है।
शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण एक साथ कई शानदार फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्म 'पठान' से पहले भी उनकी जोड़ी को पसंद किया जाता था।
शाह रुख खान और अनुष्का शर्मा की जोड़ी ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। 'जब हैरी मेट सेजल' से लेकर कई फिल्मों में दोनों के अभिनय की तारीफ हुई है।
रोमांटिक हीरो के तौर पर भी शाह रुख खान को जाना जाता है। शाह रुख ने माधुरी दीक्षित के साथ भी ऑनस्क्रीन रोमांस किया है।
शाह रुख खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। बॉक्स ऑफिस पर भी दोनों की जोड़ी हिट साबित हुई है।
फिल्म 'जवान' में शाह रुख और नयनतारा की जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिली। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी फैंस को पसंद आई।
फिल्मों में शाह रुख खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी भी हिट रही है। दर्शकों ने दोनों की फिल्मों को भरपूर प्यार दिया है।