साल 2023 में भारतीय सिनेमा के लिए कोरोना के बाद काफी खास साबित हो रहा हैं। इस साल रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं।
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। कमाई के साथ ही फिल्म रिकॉर्ड भी बना रही है।
शाहरुख खान ने इस साल 4 साल बाद पर्दे पर फिल्म पठान से शुरुआत की थी, लेकिन उनकी दूसरी फिल्म जवान भी सिनेमाघरों में खूब देखी जा रही हैं।
वीकेंड से पहले जवान की कमाई में गिरावट देखी गई थी, लेकिन रविवार के दिन फिर अचानक से फिल्म के कलेक्शन में उछाल आया है। जवान ने रविवार के दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 36 करोड़ से अधिक की कमाई की है।
जवान घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का जल्द ही आंकड़े को छू सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने 475 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर लिया है।
जवान घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का जल्द ही आंकड़े को छू सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने 475 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर लिया है।
शाहरुख की फिल्म जवान दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ की कमाई कर लिया है।
फिल्म क्रिटिक्स के अनुसार पठान के बाद शाहरुख की जवान भी जल्द ही 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री ले सकती हैं।