शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आइए आज आपको फिल्म से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में बताते हैं।
जवान फिल्म में शाहरुख ने विक्रम नामक कमांडो की भूमिका अदा की है। उनका किरदार समाज में हो रही गलत चीजों को सही करने के लिए महिलाओं के एक समूह के साथ निकलता है।
किंग खान ने जवान फिल्म में पिता और बेटे का डबल रोल प्ले किया है। इससे पहले भी शाहरुख कई फिल्मों में डबल रोल की भूमिका निभा चुके हैं।
शायद आपको भी नहीं पता होगा कि जवान फिल्म में शाहरुख खान के 6 अलग-अलग लुक देखने को मिलने वाले हैं।
फिल्म जवान शाहरुख के करियर की सबसे महंगी फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवान का बजट 300 करोड़ रुपए है।
फिल्म जवान शाहरुख के करियर की सबसे महंगी फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवान का बजट 300 करोड़ रुपए है।
साउथ एक्ट्रेस नयनतारा जवान फिल्म में शाहरुख के अपोजिट में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू भी कर रही हैं।
बी टाउन की ग्लैमरस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगी। दीपिका के फैंस उन्हें फिल्म में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।
जवान फिल्म ने रिलीज से पहले ही अच्छी कमाई कर ली है। इसके नॉन थिएट्रिकल राइट्स 250 करोड़ रुपए में बिके हैं।