ये हैं बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियां


By Sahil01, Jul 2023 12:44 PMnaidunia.com

बॉलीवुड

बॉलीवुड की दुनिया में कुछ ऐसी जोड़ियां हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा सुपरहिट फिल्में दी हैं। फैंस भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

दीपिका और रणवीर रियल लाइफ पार्टनर है। फिल्मों में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। कपल ने राम लीला, पद्मावत और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्में दी हैं।

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण

किंग खान के साथ भी दीपिका पादुकोण की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। शाहरुख-दीपिका ने चेन्नई एक्सप्रेस, पठान जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं।

कटरीना कैफ और सलमान खान

भाईजान और कटरीना कैफ की जोड़ी भी कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। इसके अलावा फैंस की इच्छा होती है कि सलमान-कटरीना एक साथ नजर आएं।

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर को एक साथ देखना सिनेमा लवर्स पसंद करते हैं। फिल्म 'बाघी' में दोनों की जोड़ी ने कमाल किया था।

वरुण धवन और आलिया भट्ट

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट की जोड़ी वरुण धवन के साथ काफी पसंद की जाती है। वरुण और आलिया कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं।

काजोल और शाहरुख खान

बॉलीवुड की मोस्ट फेवरेट जोड़ियों में से एक काजोल और शाहरुख की जोड़ी है। किंग खान और काजोल एक साथ कई जबरदस्त फिल्में दे चुके हैं।

कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन

कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की जोड़ी को 'भूल भुलैया 2' में पसंद किया गया था। इसके बाद सत्यप्रेम की कथा में भी दोनों की जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया है।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

वीकेंड पर जरूर देखें जीतू भैया की ये टॉप सीरीज