शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही


By Arbaaj24, Mar 2024 03:30 PMnaidunia.com

शाहिद कपूर

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी शानदार एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। शाहिद बॉलीवुड में एक से एक शानदार फिल्में कर चुके हैं।

ब्लॉकबस्टर फिल्में

किसी भी एक्टर के करियर में अगर ब्लॉकबस्टर फिल्म जुड़ जाती है, तो उसका करियर काफी हद तक सफल होता है।

करियर की शुरुआत

शाहिद कपूर ने बॉलीवुड में अपना करियर साल 2004 से शुरू किया था। एक्टर की पहली फिल्म इश्क विश्क थी, जिसने ठीक-ठाक कमाई की थी। फिल्म का कलेक्शन 7.74 करोड़ था।

पद्मावत

शाहिद कपूर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म का नाम पद्मावत है। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म पद्मावत बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।

इतना था कलेक्शन

फिल्म पद्मावत का कलेक्शन 302.12 करोड़ का था। इस तरह शाहिद कपूर की फिल्म पद्मावत बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।

कबीर सिंह

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह भी शाहिद की ब्लॉकबस्टर फिल्म की लिस्ट में शामिल है। उस फिल्म के किरदार से फैंस आज भी शाहिद को जानते हैं।

इतना था कलेक्शन

फिल्म कबीर सिंह ने भी अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लोगों को चौंकाया था। फिल्म का टोटल कलेक्शन 278.24 करोड़ का था।

2 ब्लॉकबस्टर फिल्म

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने अभी तक के फिल्मी करियर में केवल 2 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। एक पद्मावत और दूसरी कबीर सिंह।

शाहिद कपूर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर में शुमार है। फिल्मों के बाद एक्टर ने वेब सीरीज में भी एंट्री मार दी हैं। मनोरंजन से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के

होली पर ट्राई करें अंकिता लोखंडे जैसी साड़ियां, पिया भी हो जाएंगे दीवाने