बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की एक्टिंग के अलावा उनके किरदारों को भी लोग याद रखते हैं। पॉपुलैरिटी के मामले में शाहिद अन्य सेलेब्स से बिल्कुल भी पीछे नहीं हैं।
इन दिनों शाहिद अपनी लेटेस्ट फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन ने भी अहम भूमिका अदा की है।
शाहिद की फिल्म ने 9 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिलहाल तक मूवी की कहानी को दर्शकों ने पसंद किया है। हालांकि, अभी देखना बाकी है कि फिल्म किस कदर तक सफल हो पाएगी।
शाहिद कपूर अपने फिल्मी करियर में कुछ फ्लॉप फिल्में भी दे चुके हैं। आज उनके करियर की ऐसी फिल्मों की बात कर रहे हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर दम तोड़ दिया था।
अभिनेता ने 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'इश्क-विश्क' से डेब्यू किया था। खैर, शाहिद की फिल्म ने महज 7.74 करोड़ का कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया था।
इस लिस्ट में 'दिल मांगे मोर' फिल्म का नाम भी शामिल है। शाहिद की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 5.44 करोड़ का कारोबार ही कर पाई थी।
शाहिद कपूर की फिल्म 'फिदा' ने 9.71 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, 'शिखर' फिल्म ने केवल 6.62 करोड़ का कलेक्शन किया था।
साल 2018 में रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' भी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।