35 साल से बॉलीवुड पर राज करने वाले शाहरुख खान से जुड़े कई ऐसे किस्से है जिससे लोग अनजान है। आइए जानते हैं एसआरके से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में।
2 नवंबर 1965 को जन्मे शाहरुख खान आप अपना 58वां जन्मदिन मना रहे है। शाहरुख अपनी जवानी के दिनों में दिल्ली से मुंबई कई सपने लेकर आए थे। मुंबई ने उन्हें इतना दिया कि आज भारत ही नहीं पूरे विश्व में उनका बोलबाला है।
एसआरके बॉलीवुड के अब तक इकलौते ऐसे सितारे हैं, जिनकी लगातार दों फिल्में 500 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। पठान और जवान के बाद अब डंकी भी सफलता के लिए तैयार हैं।
शाहरुख खान को ज्यादातर लोग बतौर अभिनेता ही जानते है। लेकिन एसआरके एक अच्छे बिजनेसमैन भी हैं, एसआरके की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन, डायरेक्शन व अन्य क्षेत्रों में भी काम करती है।
जब शाहरुख दिल्ली से मुंबई आए थे तो महज उनके जेब में चंद रुपए ही थे। लेकिन अपनी मेहनत और मशक्कत के चलते आज शाहरुख दुनिया के सबसे अमीर सितारों में गिने जाते है।
शाहरुख खान की डेब्यू फिल्म ‘दिल आशना है’ होने वाली थी। लेकिन रिलीज में देरी के चलते एसआरके के करियर की पहली फिल्म ‘दीवाना’ बनी।
शाहरुख खान जब इंडस्ट्री में आए तो उन्हें कुछ खास काम नहीं मिल पा रहा है। डीडीएलजे, चक दे इंडिया, बाजीगर और कल हो न हो फिल्में जब सलमान जैसे बड़े सितारों से रिजेक्ट होकर एसआरके पर पहुंची, तो उसी से उन्होंने अपना करियर बना लिया।
गौरी से शाहरुख ने एक बार कोर्ट मैरिज, दोबारा निकाह और तीसरी बार हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। गौरी को एसआरके दिल्ली में मिले थे।