इन बड़े सेलेब्स ने टीवी से किया था अपना डेब्यू


By Prakhar Pandey16, Jun 2023 02:29 PMnaidunia.com

शाहरुख खान

शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शोज से की थी। एक्टर ने 1989 में फौजी नामक टीवी शो से अपना करियर शुरू किया था।

आयुष्मान खुराना

अपने टैलेंट से हमेशा फैंस को इंप्रेस करने वाले आयुष्मान ने भी अपने करियर की शुरुआत टीवी शोज से ही की थी। आयुष्मान ने अपने करियर की शुरुआत रोडीज़, कयामत और एक थी राजकुमारी शो में काम किया है।

विद्या बालन

1995 में इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली विद्या ने भी अपनी शुरुआत ‘हम पांच’ नाम के टीवी शो से की थी। एक्ट्रेस ने शो में राधिका माथुर नाम का किरदार निभाया था।

मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने भी अपने करियर के शुरुआती दिनों में धारावाहिकों में काम किया है। मनोज ने अपनी शुरुआत दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले टीवी शो स्वाभिमान में काम किया था।

सुशांत सिंह राजपूत

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शोज से की थी। एक्टर को पवित्र रिश्ता नामक टीवी शो से भी काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।

इरफान खान

दिवंगत एक्टर इरफान खान अपनी शानदार अदाकारी के लिए जाने जाते है। 1988 में ‘सलाम बाम्बे’ से अपना करियर शुरू करने वाले इरफान ने चाणक्य, भारत: एक खोज और महाभारत जैसे शोज में काम किया।

मौनी रॉय

नागिन टीवी शो से प्रसिद्धि पाने वाली मौनी ने अपने करियर की शुरुआत ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ टीवी शो से साल 2006 में की थी। एक्ट्रेस ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुकी हैं।

मृणाल ठाकुर

कुमकुम भाग्य टीवी शो से अपना करियर शुरू करने वाली मृणाल अपनी दमदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस कई फिल्मों में नजर आ चुकी है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

जानिए आदिपुरुष में प्रभास से लेकर कृति तक किसने ली कितनी फीस?