एसआरके का स्टारडम किसी से छुपा हुआ नहीं है। किंग खान ने 2023 में दमदार वापसी की है, 2023 खत्म होने को है और अब तक दर्शकों को इंतजार है कि 2024 में शाहरुख क्या करने वाले है?
साल 2023 में शाहरुख खान ने दो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। एसआरके की पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
21 दिसंबर 2023 को डंकी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। एसआरके की फिल्म से ही साल 2023 का अंत होगा। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं।
2023 में तहलका मचाने के पश्चात साल 2024 में शाहरुख की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होंगी। उम्मीद के मुताबिक, 2024 में एसआरके क्लॉसी फिल्मों में नजर आएंगे।
शाहरुख खान की फिल्म किंग का निर्देशन सुजॉय घोष करने वाले है। संभवत: यह फिल्म साल 2024 में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ सुहाना भी नजर आने वाली है।
जवान 2 की रिलीज से जुड़ी कोई बड़ी अपडेट अब तक उपलब्ध नहीं है। लेकिन इस फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन में शाहरुख खान और संजय दत्त ने अगले पार्ट का हिंट छोड़ा है।
वाईआरएफ फ्रेंचाइजी की सबसे सफल फिल्म पठान को फैंस ने हद से ज्यादा पसंद किया था। किसी भी फिल्म के सफल होने के बाद मेकर्स उसका अगला पार्ट अवश्य ही बनाते है। ऐसे में पठान 2 से जुड़ी अपडेट भी कभी भी आ सकती है।
टाइगर वर्सेस पठान फिल्म फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई है। इस फिल्म की शूटिंग भी साल 2024 में शुरू होना था। इस फिल्म में एसआरके और सलमान आमने सामने होंगे।