25 जनवरी को यानी आज शांकभरी पूर्णिमा मनाई जाने वाली है। आइए जानते है इस पुष्य पूर्णिमा पर किन राशियों पर भगवान की कृपा बरसने वाली है।
शांकभरी पूर्णिमा के साथ ही गुरु पुष्यामृत योग भी है। यह शुभ योग गुरुवार को सुबह 8 बजकर 16 मिनट से आरंभ होगा। पूर्णिमा का पर्व देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है।
26 जनवरी को सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर शांकभरी पूर्णिमा का समापन होगा। गुरु पुष्यामृत योग कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी और भाग्यशाली रहने वाला है।
कर्क राशि वालों के लिए गुरु पुष्यामृत योग काफी भाग्यशाली रहने वाला है। सोना खरीदना आपके लिए शुभ रहने वाला है। साथ ही, नए लोगों से मुलाकात भी फायदेमंद रहने वाला है।
मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु पुष्यामृत योग शुभ रहेगा। साथ ही, नया काम शुरू करने के लिए भी यह सर्वोत्तम अवधि हैं।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पुष्यामृत योग सुखद रहने वाला है। इस अवधि में करियर में आ रही रुकावट भी दूर होगी। साथ ही, वाहन खरीदना भी आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है।
तुला राशि वालों के लिए गुरु पुष्यामृत योग काफी अच्छा रहने वाला है। इस योग में सोना खरीदना आपके लिए शुभ साबित होगा। साथ ही, मनचाही इच्छा भी पूर्ण होगी।
इन 4 राशियों के लिए यह शाकंभरी पूर्णिमा बेहद शुभ साबित होने वाली है। इस अवधि में आप शुभ कार्यों की शुरुआत कर सकते है।