शास्त्रों में बताया गया है कि शालिग्राम भगवान विष्णु का रूप होता है। इस वजह से घर में शालिग्राम को स्थापित करना शुभ होता है।
यदि कोई व्यक्ति शालिग्राम की पूजा करता है तो भगवान विष्णु की कृपा से उसे कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही, पूजा करने के कई अन्य लाभ भी प्राप्त होते हैं।
अगर आप हमेशा बीमारियों की चपेट में रहते हैं तो तुलसी के पौधे या घर में शालिग्राम जरूर रखें। ऐसा करने वालों को रोगों से मुक्ति मिलती है।
शालिग्राम की पूजा करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है। घर में चल रहा कलह का माहौल भी भगवान विष्णु के आशीर्वाद से शांत हो जाता है।
सवाल खड़ा होता है कि शालिग्राम की स्थापना कहां करनी चाहिए। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि पूजा घर में शालिग्राम को स्थापित करना शुभ होता है।
शालिग्राम की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इतना ही नहीं, धन की देवी की कृपा से व्यक्ति को पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
घर में शालिग्राम की स्थापना करने से भगवान विष्णु आपके ऊपर कृपा बरसाएंगे। बशर्ते आपको इसकी सेवा सच्चे मन से करनी होगी।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि नईदुनिया की तरफ से नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि शालिग्राम की पूजा करने का क्या लाभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ