हिंदू धर्म में अमावस्या का विशेष महत्व है और इस बार 29 मार्च 2025 को शनिवार को चैत्र मास शनि कृपा प्राप्त करने के लिए खास माना गया है। आइए जानते हैं कि शनि अमावस्या पर कौन-से काम करने पर शनि मेहरबान रहेंगे-
शनि की कृपा प्राप्त करने के लिए शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं। उसमें काली उड़द की दाल, काले तिल या एक लोहे की कील डालनी चाहिए।
शनि अमावस्या के दिन गरीबों या जरुरमंदो में दान करना शुभ माना जाता है और ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
इस दिन पीपल पेड़ की सात बार परिक्रमा करनी चाहिए और पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा बनी रहती है।
शनि अमावस्या के दिन रोटी में सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलाना चाहिए। इससे शनिदेव के बुरे प्रभाव कम होने लगते हैं।
शनि अमावस्या के दिन शमी पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है, क्योंकि इस पेड़ में शनिदेव का वास होता है।
शनि अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन की सारी परेशानियां भी दूर होने लगती है।
शनि अमावस्या के दिन ये काम करने से शनि मेहरबान रहेंगे। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM