शनि अमावस्या पर करें ये काम, सारे दुख होंगे दूर


By Ayushi Singh29, Mar 2025 11:31 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में अमावस्या का विशेष महत्व है और आज शनि अमावस्या है। साथ ही, साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। आइए जानते हैं कि शनि अमावस्या कौन-से काम करने पर सारे दुख दूर होंगे-

गाय को चारा खिलाएं

शनि अमावस्या के दिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में चल रही परेशानियां दूर होती है।

दान करें

शनि अमावस्या के दिन गरीबों और जरुरतमंदो को दान करना अच्छा माना जाता है और ऐसा करने से शनिदोष से मुक्ति मिलती है।

सरसों के तेल का दीपक जलाएं

इस दिन सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन के सारे दुख दूर होते हैं।

शनि मंत्रों का जाप करें

शनि अमावस्या के दिन शनि

शनिदेव की पूजा करें

शनि अमावस्या के दिन शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाना शुभ माना जाता है और इस दिन काला तिल, उड़द की दाल और लोहे की चीजों का दान करना अच्छा माना जाता है।

पीपल पेड़ की पूजा करें

शनि अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से शनि देव की कृपा जल्दी प्राप्त होती है और सात बार परिक्रमा करने से सुख-शांति बनी रहती है।

शनि अमावस्या पर ये काम करने से सारे दुख दूर होंगे। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

Shani Amavasya पर बन रहा है अद्भुत संयोग, ये 3 राशियां होंगी मालामाल