3 दशक बाद शनि के सामने आएंगे सूर्य, 3 राशियों की होगी बल्ले बल्ले


By Shivansh Shekhar29, Jul 2024 12:30 PMnaidunia.com

ग्रहों का राशि परिवर्तन

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है। इसका असर मानव जीवन के ऊपर देखने को मिलता है।

टूटती है युति

लेकिन कुछ ग्रहों की युति थोड़े समय के बाद टूट जाती है। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश दुनिया में भी पड़ता है। लेकिन यह देखना जरूरी होता है कि कौन-से ग्रह की युति किसके साथ है।

शनि और सूर्य युति

बता दें कि कुंभ राशि में अभी न्याय के देवता शनि विराजमान हैं और अगस्त में सूर्य सिंह राशि में आएंगे। दोनों के स्वराशि में आने से एक दूसरे के सामने होंगे।

पहले हुई थी युति

इसका असर कुछ राशियों पर भी होता है। इससे पहले शनि और सूर्य की युति 14 मार्च को खत्म हुई थी, क्योंकि सूर्य ने मीन राशि में प्रवेश कर लिया था।

तीन राशि के अच्छे दिन

इस युति के खत्म होने से तीन राशियों का जीवन खुशहाल बन सकता है। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है।

वृषभ राशि के जातक

सूर्य और शनि की युति से वृषभ के जातकों के अच्छे दिन की शुरुआत हो सकती है। इसलिए इस समय आपके करियर में तरक्की और कारोबार में उन्नति होगी।

सिंह राशि के जातक

शनि और सूर्य की युति खत्म होने से सिंह राशि वालों के जातकों की आर्थिक स्थिति सुधार सकता है। इस समय आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि के जातक

आप लोगों के लिए सूर्य और शनि की युति खत्म होना लाभप्रद हो सकता है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही दैनिक इनकम बढ़ेगी।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कपूर को घी के साथ जलाने से क्या होता है?