अंक ज्योतिष शास्त्र से किसी भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में जाना जा सकता हैं। आइए जानते हैं कि मूलांक 8 वालों का 2024 कैसा रहेगा।
जिन लोगों का जन्म महीने की 8,17 और 26 को हुआ होता है उनका मूलांक 8 होता है। साल 2024 मूलांक 8 वालों के लिए खास होगा।
बता दें कि शनि का मूलांक भी 8 होता है। ऐसे में शनि देव मूलांक 8 वालों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। अगर आपका भी मूलांक 8 है, तो शनि को सदैव प्रसन्न रखना चाहिए।
यदि आपका मूलांक 8 है, तो व्यापार के लिहाज से साल 2024 आपके लिए लकी साबित होने वाला है। इस साल आपको खूब धन मिलेगा।
मूलांक 8 वाले लोग अगर कारोबार करने की सोच रहे है, तो जरुर करें। इस साल कारोबार करने पर आपको जल्द ही सफलता प्राप्त होगी।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस पर शनि की कृपा होती है, उनके जीवन में अपार धन की प्राप्ति होती है। ऐसे में मूलांक 8 वालों को अपार धन मिलने वाला है।
शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए आपको हर शनिवार के दिन उनकी पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही, शमी के पौधे को जल दें।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
मूलांक 8 वालों के लिए साल 2024 व्यापार के लिए फायदेमंद है। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ