एक महीने तक 3 राशियों पर रहेगी शनि की कृपा, पैसों से भरी रहेगी जेब


By Kushagra Valuskar11, Feb 2024 10:19 PMnaidunia.com

ग्रह गोचर

प्रत्येक ग्रह निश्चित समय पर गोचर, उदय और अस्त होता है। इसका प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देता है।

शनि देव

वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह का विशेष महत्व है। शनि की चाल में बदलाव 12 राशियों के जीवन पर असर डालता है।

शनि अस्त

11 फरवरी को शनि देव कुंभ राशि में अस्त हो गए हैं। 18 मार्च तक इसी स्थिति में रहेंगे। कुछ राशियों के लिए समय फलदायी रहने वाला है।

मेष राशि

कार्यस्थल पर नई पहचान मिलेगी। मेहनत और काम की सराहना होगी। वरिष्ठों के साथ बातचीत करने का मौका मिलेगा। बिजनेस में लाभ होगा।

मिथुन राशि

इस राशि वालों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। सरकारी काम पूरा करने में सफल रहेंगे। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

तुला राशि

शनि की कृपा से तुला राशि के जातकों को लाभ होगा। इच्छाओं को पूरा करने का समय आ गया है। भौतक सुख-सुविधा में वृद्धि हो सकती है।

रूठी हुई मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?