Shani Dev: शनिवार के दिन न करें ये कार्य, शनिदेव होंगे नाराज


By Ekta Sharma24, Nov 2022 05:26 PMnaidunia.com

दूध

शास्त्रों के अनुसार शुक्र देव का संबंध दूध से होता है। शुक्र ग्रह यौन इच्छाओं का कारक होते हैं। शनिवार को दूध का सेवन करने से शनिदेव नाराज होते हैं।

लाल मिर्च

लाल मिर्च की तासीर गर्म होती है। वहीं शनिदेव शीतल पदार्थ पसंद करते हैं। शनिदेव के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए शनिवार के दिन लाल मिर्च का सेवन नहीं करना चाहिए।

मसूर दाल

शनिवार के दिन मसूर की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। मसूर दाल लाल रंग का पदार्थ है। इसका संबंध मंगल ग्रह से है। मंगल और शनि दोनों ग्रहों का स्वभाव क्रोधी है।

अध्यात्म पालन

जो लोग अध्यात्म का पालन नहीं करते हैं, उन्हें शनि का प्रकोप झेलना पड़ता है। शनिवार के दिन भूलकर भी मदिरापान का सेवन नहीं करना चाहिए।

शनि अशुभ प्रभाव

इस दिन तामसिक भोजन करने से शनि के अशुभ प्रभाव मिलने लगते हैं। साथ ही शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Sleeping Rules: नींद को लेकर धर्म ग्रंथों में बताए गए हैं ये नियम