इन 4 राशियों पर पूरे साल रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा


By Kushagra Valuskar20, Jan 2024 10:09 PMnaidunia.com

शनिदेव

ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव का विशेष महत्व है। कर्मफलदाता का प्रभाव राशियों पर पड़ता है। इस साल शनैश्चर कुंभ राशि में रहेंगे।

शनि की प्रिय राशि

कुंभ राशि शनि की प्रिय राशि है। छायापुत्र के प्रभाव से चार राशियों को लाभ होगा। साथ ही इच्छानुसार फल मिलेगा।

मेष राशि

इस राशिवालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। कमाई के कई मौके मिलेंगे। इस साल विदेश यात्रा का योग है। कोई नया काम शुरू करने पर विचार कर सकते हैं।

वृषभ राशि

इस साल भरपूर आत्मविश्वास दिखेगा। कार्यस्थल पर काम बढ़ेगा और प्रमोशन की संभावना है। पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों को कार्यस्थल पर प्रगति मिलेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। नौकरी करने वालों के लिए साल अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

घर में धार्मिक कार्य हो सकता है। मित्र के सहयोग से उन्नति होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होगी। मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।

कुबेर देव को प्रसन्न करने के लिए करें इन 108 नामों का जाप