न्याय के देवता शनि की नाराजगी का बुरा असर इंसान के जीवन पर पड़ता है। कुंडली में शनि की कमजोर स्थिति की वजह से व्यापार में भी नुकसान होने लगता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनि एक ऐसे देवता हैं, जो कर्मों के हिसाब से अच्छा और बुरा फल देते हैं। शनिदेव के प्रसन्न न होने पर तरक्की में भी बाधा आ सकती है।
शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि को समर्पित होता है। कुंडली में शनि की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए पूजा के साथ कुछ चीजों का दान भी करना होगा।
शनिवार के दिन शनिदेव को प्रसन्न करना आसान होता है। इसके लिए मंदिर जाकर शनि की प्रतिमा के सामने तेल का दीपक जलाएं।
शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा दृष्टि इंसान के ऊपर बनी रहती है।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए दान करना भी एक बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए शनिवार के दिन काले चने, काली उड़द और काले कपड़ों का दान करें।
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शनिवार के दिन 7 मुखी रुद्राक्ष धारण करने से शनिदेव की कृपा मिलती है। धारण करने से पहले रुद्राक्ष को गंगाजल में जरूर धो लें।
शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करें। इसके साथ ही, ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनिश्चराय नम:’ मंत्र का प्रत्येक शनिवार के दिन जाप करें।