Shani Dev Upay: सूर्यास्त के बाद करें ये काम, प्रसन्न होंगे शनिदेव


By Ekta Sharma2022-12-26, 19:20 ISTnaidunia.com

शनिदेव की कृपा

शनिदेव भगवान सूर्य के पुत्र हैं। शनिदेव प्रसन्न होते हैं तो भक्तों के कष्टों को दूर कर देते हैं। नवग्रहों में सबसे शक्तिशाली ग्रह शनि को माना गया है।

शनि चालीसा का पाठ

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। अगर सही विधि से शनि चालीसा का पाठ किया जाए तो शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

शनि मंदिर

शास्त्रों में रोजाना शनि चालीसा का पाठ करना उत्तम माना गया है। शनिवार के दिन शनि मंदिर या पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए।

शनिवार के दिन करें शनि चालीसा

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार शनिवार के दिन घर के पूजा स्थल पर सरसों के तेल का दीया जलाएं और शनिदेव का ध्यान करें। इसके बाद शांत मन से शनि चालीसा का पाठ करें।

अशुभ प्रभावों से मुक्ति

शनि चालीसा का पाठ करने से भक्तों को अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है। साथ ही शनि दोष से भी छुटकारा मिलता है। इससे शनिदेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

Budh Uday 2023: बुध का उदय इन राशि वालों को खूब कराएगा धन लाभ