Shani Gochar: इन राशियों में चांदी के पाये पर चल रहे शनि देव, बढ़ेगा धन-दौलत


By Kushagra Valuskar24, Jan 2023 10:26 PMnaidunia.com

30 साल बाद कुंभ में प्रवेश

शनि देव ने 17 जनवरी 2023 को मकर से कुंभ राशि में प्रवेश किया। कुंभ शनि की मूल त्रिकोण राशि है। जहां 30 साल बाद उनकी वापसी हुई है।

राशि के अनुसार पाया

शनि इस अवस्था में राशि अनुसार पाया बदलते हैं। अलग-अलग राशियों में शनि लोहे, तांबे, चांदी और सोने के पाये पर चलते हैं।

शनि का पाया

आइए जानते हैं राशियों में शनि का पाया कैसे निर्धारित होता है। वहीं शनि देव कितनी राशियों में चांदी के पाये पर हैं।

मिथुन राशि

शनि देव आपको धनवान कर सकते हैं। मेहनत का पर्याप्त फल मिलेगा। घर में सुख संपन्नता बढ़ेगी।

तुला राशि

संतान पाने की मनोकामना पूरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। गृह क्लेश से छुटकारा मिलेगा।

मकर राशि

धन लाभ हो सकता है। इनकम में वृद्धि होगी। पिता के सेहत में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं।

शनि का पाया कैसे तय होता है?

जब चंद्रमा शनि से 2, 5 और 9वें भाव में होता है। तब इसे चांदी का पाया कहा जाता है। फिलहाल मकर 9वां, तुला 5वां और मिथुन दूसरा स्थान चांदी के पाये पर हैं।

Dream Meaning: इस तरह के सपने देखना माना जाता है बहुत शुभ