दिवाली से पहले 4 राशियों पर बरसेगी शनि देव की कृपा


By Kushagra Valuskar01, Oct 2023 02:37 PMnaidunia.com

न्याय के देवता

शनि को न्याय के देवता के रूप में जाना जाता है। शनिदेव व्यक्ति के अच्छे और बुरे कर्मों का हिसाब-किताब रखते हैं।

कर्म

जो लोग अच्छे कर्म करते हैं उन्हें शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। शनि कुंभ राशि में प्रतिगामी है।

ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 4 नवंबर तक शनि कुंभ राशि में रहेंगे। शनि की दृष्टि कुछ राशियों के लिए समृद्धि कारक साबित होगी।

शनि देव

चार राशि के जातकों को दिवाली से पहले शनि देव की कृपा प्राप्त होगी।

वृष राशि

वृश राशि वालों को रोजगार में नए मौके मिलेंगे। जो जातक आर्थिक परेशानियों से गुजर रहे हैं। उन्हें इस अवधि में राहत मिल सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को इस दौरान लाभकारी परिणाम मिलेंगे। शनि की दृष्टि आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी। अटके हुए कार्य पूरे होंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए शनिदेव सुधार का मार्ग प्रशस्त करेंगे। नौकरी चाहने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को विशेष परिणाम मिलेंगे। शनि इस राशि के जातकों को नौकरी और बिजनेस में काफी सुधार देने वाले हैं।

पितृ पक्ष में क्या न खरीदें? जानें