इस समय न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव शक्तिशाली हो चुके हैं यानी वह अपनी फूल पावर में आ चुके हैं। इस समय आप जैसा कर्म करेंगे वैसा फल मिलेगा।
जब भी किसी ग्रह की चाल में बदलाव होता है तो उसका असर सीधा राशियों पर देखने को मिलता है। ग्रहों के शुभ अशुभ चाल से किस्मत के सितारे चमक सकता है।
शनि देव एक ऐसे ग्रह हैं जो धीमी गति से अपनी चाल में बदलाव करते हैं। शनि की तीन दृष्टियां हैं जो कि हर किसी के जीवन को प्रभावित करती है।
शनि देव अपनी राशि ढाई साल में बदलते हैं और नक्षत्र परिर्वतन 17 महीने में करते हैं। फिलहाल शनि देव कुंभ राशि में इस समय विराजमान हैं।
शनि देव ने 12 मई को अपना नक्षत्र परिर्वतन किया है और पूर्वाभाद्रपद के द्वितीय पद में प्रवेश किया है। इस जगह वो 18 अगस्त तक रहेंगे।
आमतौर पर पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में लोगों में अधिक ऊर्जा होती है। इसके शुभ फल से भौतिक, प्रेम में सफलता और बुद्धि में विकास होता है।
इस समय शनि देव के निशाने पर मेष, कन्या, धनु राशि वाले हैं। ऐसे में आपलोग अहंकार और घमंड से दूर रहें। आपको इस समय हानि हो सकती है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।