शनिदेव को न्याय के देवता के रूप में जाना जाता है। इस बार शनि जयंती 8 मई, बुधवार को मनाई जाएगी। शनि की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन कुछ उपाय भी किए जाते हैं।
जीवन में चल रही परेशानियों और शनि के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए शनि जयंती पर दीपक का उपाय करें।
शनिदेव की कृपा हासिल करने के लिए हमेशा सरसों के तेल का दीपक जलाया जाता है। शनि जयंती के मौके पर भी इसी तेल का दीपक जलाएं।
शनि जयंती के दिन पीपल के समक्ष 5 सरसों के तेल के दीपक जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से अचानक आने वाली समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।
शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए आप शनि चालीसा का पाठ कर सकते हैं। ऐसा आप दीपक जलाने के बाद पीपल के पास बैठकर भी कर सकते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि जयंती के मौके पर पूजा करने से शनिदेव की कृपा बरसती है। वहीं, शनि दोष से भी मुक्ति मिल सकती है।
वैसे तो आप किसी भी समय दीपक जला सकते हैं, लेकिन कहा जाता है कि पीपल के सामने शाम के समय दीपक जलाने से शनिदेव जल्दी प्रसन्न होते हैं।
यहां दी गई जानकारी धार्मिक और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। नईदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है।
शनि जयंती पर सरसों का दीपक जलाना शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ