शनि जयंती को शनि देव के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार शनि जयंती 27 मई 2025 को मनाई जाएगी। ऐसे में अगर आपके जीवन में परेशानियां हैं, तो ये उपाय कर सकते हैं।
अगर आपके जीवन में धन संबंधी, सेहत से जुड़ी, नौकरी में असफलता या शनि ग्रह से जुड़ी किसी तरह की समस्या है, तो इन उपायों को करने पर परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
शनि जंयती पर काले रंग की वस्तुएं दान करने का विशेष महत्व है। ऐसे में लोहे के बर्तन में उड़द दाल, काले कपड़े और काले तिल दान करना सही हो सकता है।
इस दिन शनिदेव के मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप 108 बार करना शुभ फल दे सकता है। साथ ही, इससे परेशानियां दूर होती हैं।
शनि जयंती के दिन शाम के समय पीपल के नीचे सरसों तेल का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे जीवन में मौजूद परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है।
माना जाता है कि शनि जयंती के दिन गरीबों या जरूरतमंदो को भोजन कराना शुभ माना जाता है। इससे आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
अगर आप शनि जयंती के शुभ अवसर पर इन उपायों को करते हैं, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद मिल सकती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com