इस साल शनि जयंती 27 मई 2025 को मनाई जाएगी। यह दिन शनि देव की पूजा के साथ ही दान-पुण्य के लिए खास माना जाता है। आइए जानते हैं कि शनि जयंती पर किन खास जगहों पर दीपक जलाना चाहिए-
हिंदू धर्म में शनि जयंती का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि देव का जन्म हुआ था इसलिए यह दिन बहुत ही पावन और फलदायी माना जाता है।
हिंदू धर्म में पीपल पेड़ को बहुत पवित्र माना जाता है और इसमें देवी-देवताओं का वास होता है। इस दिन सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
शनि जयंती के दिन शनि मंदिर में जाकर दीपक जलाना उत्तम माना जाता है। साथ ही, शनिदेव की मूर्ति के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उन्हें काले तिल, नीले फूल अर्पित करें।
इस दिन घर पर पूजा स्थल में शनिदेव का नाम लेकर दीपक जलाएं। इस दिन सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
शास्त्रों में भैरव देव को शनि देव का गुरु माना गया है। शनि जयंती के दिन रात में भैरव मंदिर में दीपक जलाने से शनि के क्रोध से बचा जा सकता है।
शनिदेव हनुमान जी से अत्यंत प्रभावित रहते हैं। शनि जयंती के दिन हनुमान मंदिर में जाकर दीपक जलाएं। साथ ही, उन्हें सिंदूर अर्पित करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शनि जयंती पर इन खास जगहों पर दीपक जलाएं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM