Shani Jayanti 2025 : शनिदेव को जरूर लगाएं इन 3 चीजों का भोग


By Ram Janam Chauhan27, May 2025 06:00 AMnaidunia.com

शनि जंयती को प्रभु शनि देव के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन आप इन्हें इन 3 चीजों का भोग लगाते हैं, तो आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

शनि देव होंगे प्रसन्न

अगर आप शनि जयंती के दिन इन 3 चीजों को सच्चे मन से अर्पित करते हैं, तो इससे आपके जीवन में खुशियां आ सकती हैं।

काले तिल अर्पित करें

काला तिल शनि देव को अत्यंत प्रिय है। ऐसे में अगर आप इन्हें काले तिल का भोग लगाते हैं, तो इससे आपका बुरा समय खत्म हो सकता है।

कैसे लगाएं काले तिल का भोग?

काले तिल का भोग लगाने के लिए इसे गुड़ में मिलाकर प्रसाद के रूप में अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न हो सकते हैं।

काले चने को करें अर्पित

भुने हुए काले चने को गुड़ के साथ मिलाकर शनि देव को अर्पित करने से इन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। साथ ही, इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

काली उड़द की दाल अर्पित करें

शनि जयंती के शुभ अवसर पर अगर आप इन्हें काली उड़द की दाल अर्पित करते हैं, तो इससे आपके जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।

काली उड़द दाल कैसे करें अर्पित?

काली उड़द दाल की खिचड़ी बनाकर पीपल के नीचे रखने से शनि देव को प्रसन्न कर सकते हैं। साथ ही, खिचड़ी को जरूरतमंदों और प्रसाद के रूप में लोगों को बांट दें।

काले चने को करें अर्पित भुने हुए काले चने को गुड़ के साथ मिलाकर शनि देव को अर्पित करने से इन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। साथ ही, इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

शनि जयंती पर पीपल पेड़ के करें ये 4 उपाय, होंगे मालामाल