शनि की साढ़ेसाती चल रही हो तो क्या करना चाहिए?


By Ram Janam Chauhan15, Feb 2025 07:30 AMnaidunia.com

अगर आपके जीवन में परेशानियां बढ़ती जा रही हैं, करियर, पैसों, रिश्तों में हर दिन मुश्किलें बढ़ रही हैं, तो इन उपयों को अपनाना शुभ फल दे सकता है।

शनि की साढ़े साती क्या है?

जब चंद्रमा 12वें, पहले या दूसरे भाव में आता है, तो साढ़े साती लग सकती है। यह कुल साढे सात साल तक चलती है।

किन राशियों पर होता है प्रभाव

आमतौर पर शनि के साढ़े साती का प्रभाव मकर, कुंभ, वृषभ, तुला और कर्क राशि पर ज्यादा होता है।

हनुमान जी की पूजा करें

अगर आप अपने जीवन में शनि के साढ़े साती से मुक्ति चाहते हैं, तो मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ फल दे सकता है।

शनि मंत्र का जाप करें

अगर आप रोजाना शनि देव के मंत्रों का जाप करते हैं, तो इससे आपको शनि के साढ़े साती से मुक्ति मिल सकती है। मंत्रों का जाप 108 बार करना शुभ होता है।

सरसों के तेल का दीपक जलाएं

शनि देव को प्रसन्न और साढ़े साती को जीवन से दूर करने के लिए शनिवार के दिन सरसों के तेल को शनि मंदिर में जलाएं।

गरीबों की मदद करें

मान्यताओं के अनुसार, शनिवार के दिन गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने से जीवन में चल रहे कष्टों से मुक्ति मिल सकती है।

शनि स्त्रोत का पाठ करें

शनि देव के स्रोत को शनिवार के दिन पढ़ने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही, इससे आपके जीवन में चल रहीं परेशानियां खत्म हो सकती हैं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

महाशिवरात्रि पर करें अपराजिता फूल के उपाय, जीवन सारे दुख होंगे दूर