ज्योतिष शास्त्र में शनि को क्रूर ग्रह माना जाता है, जो कर्म के अनुसार व्यक्ति को फल देते हैं। इतना ही नहीं, हर राशि के व्यक्ति को जीवन में शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का सामना करना पड़ता है।
29 मार्च को शनि ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। फिलहाल वह कुंभ राशि में विराजमान हैं, लेकिन साल 2025 में मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
शनि के मीन राशि में प्रवेश करने से मेष राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि के ऊपर यह शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण होगा।
शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से मेष राशि के जातकों को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसके प्रभाव से इस राशि के लोगों को कष्टों का सामना करना पड़ेगा।
शनि की साढ़ेसाती की वजह से मेष राशि के जातकों को करियर में नुकसान हो सकता है। नौकरी के मामले में आपको साल 2025 में थोड़ा संभलकर रहना होगा।
मेष राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती के कारण काफी संकट आएंगे। इस अवधि के दौरान आपको हर मामलों में सावधान रहना होगा और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शनि की साढ़ेसाती के दौरान मेष राशि के जातकों को वाद-विवाद से दूर रहना होगा। अगर आप बेवजह के मामलों में बोलेंगे तो किसी बड़ी मुश्किल में पड़ जाएंगे।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।
शनि की साढ़ेसाती से मेष राशि के जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ