राशि चक्र में कुंभ राशि का 11वां स्थान है। इस राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं, जो न्याय करते हैं और कर्म के हिसाब से ही फल देते हैं।
वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण फिलहाल चल रहा है।
ऐसा कहा जाता है कि शनि की साढ़ेसाती से व्यक्ति मानसिक तनाव, शरीर में दर्द और खर्चों से परेशान रहता है। इसके अलावा शनिदेव की नाराजगी का सामना भी करना पड़ता है।
कुंभ राशि में शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। इस राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती 24 जनवरी 2022 से शुरू हुई थी और 3 जून 2027 तक चलेगी।
शनि की साढ़ेसाती के दूसरे चरण में कुंभ राशि वालों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होगी। इस दौरान कुंभ वालों को आर्थिक और मानसिक कष्टों का ज्यादा सामना करना पड़ेगा।
वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण ज्यादा कष्ट पहुंचाने वाला होता है। फिलहाल कुंभ राशि वाले इस स्थिति का सामना कर रहे हैं।
शनि की साढ़ेसाती का कम बुरा प्रभाव कुंभ राशि वालों पर पड़ेगा। इसके पीछे यह कारण है कि शनिदेव खुद कुंभ राशि के स्वामी हैं।
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि कुंभ राशि वालों को साल 2027 में शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिल जाएगा। इसके बाद इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे।