होली से पहले शनि होंगे उदय, ये राशियां रहें सावधान


By Abhishek Pandey27, Feb 2023 12:12 PMnaidunia.com

ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के बाद किसी दूसरी राशि में गोचर करते हैं।

ग्रह गोचर

ग्रहों के गोचर के कारण सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशियों पर यह प्रभाव सकारात्मक व कुछ राशियों पर इसका प्रभाव नकारात्मक होता है।

शनि उदय

ज्योतिष पंचांग के अनुसार होली से कुछ दिन पहले शनि देव स्वराशि कुंभ में उदित हो रहे हैं। शनि उदय के कारण इन 5 राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।

वृषभ राशि

शनि उदय के यह समय आपके लिए मुश्किल भरा हो सकता है। साथ ही आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। वाणी पर संयम रखें।

कन्या राशि

5 मार्च को शनि उदय के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। साथ ही वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों को शनि उदय के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान तनाव की स्थिति बनेगी।

मकर राशि

इस अवधि में भाई-बहन या परिवार के किसी अन्य सदस्य से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कुछ कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं।

मीन राशि

शनि उदय के कारण इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में असर पड़ सकता है। साथ ही साझेदारी में किए गए व्यापार में कुछ मनमुटाव आ सकते हैं।

होली पर इन 4 राशियों को बंपर लाभ के प्रबल योग