ज्योतिष गणना के अनुसार, ग्रहों की स्थिति देखकर राशि चक्र का प्रभाव पता लगाया जा सकता है। आइए जानते है शनि के उदय होने से किन राशियों को लाभ मिलने वाला है?
12 राशि के जातकों पर गुरु और नक्षत्रों की चाल से अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। शनि जब अपनी स्थिति बदलते है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है।
शनि देव का उदय, अस्त, गोचर और मार्गी होने पर सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। 18 मार्च को शनि उदय होने वाले है। शनि के उदय होने से सभी राशियों पर असर पड़ता है।
शनि के उदय होने के परिणामस्वरूप मेष, वृषभ समेत 4 राशियों पर सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। शनि के उदय होने से प्रमोशन और धन लाभ के योग भी बन रहे है।
शनि के इस बदलाव से मेष राशि वालों के कामकाज में आ रही रुकावटें दूर होंगी। साथ ही, मेहनत का फल और समस्या का हल दोनों मिलेगा।
शनि के उदय होने से वृषभ राशि वालों की आर्थिक समस्या खत्म होगी और वर्कप्लेस पर प्रतिष्ठा भी बढ़ेगा। साथ ही, कार्य में सफलता भी मिल सकती है।
मिथुन राशि वालों के जीवन पर शनि के उदय होने से खास प्रभाव पड़ेगा। शनि मिथुन राशि वालों के 9वें भाव में उदय होंगे। इससे परिवार में सुख-शांति और नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है।
मकर राशि वालों पर भी इस बदलाव का असर दिखने वाला है। शनि के उदय होने से मकर राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है। साथ ही, सभी कार्यों में सफलता भी मिलने वाली है।
शनि के उदय होने से इन राशियों पर सकारात्मक असर पड़ने वाला है। ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ