ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि समय-समय पर ग्रह अपनी स्थिति में बदलाव करते हैं। फिलहाल न्याय के देवता शनि अस्त है। बता दें कि किसी भी ग्रह की अस्त स्थिति को शुभ नहीं माना जाता है।
फरवरी का महीना चंद दिनों में खत्म होने वाला है। आगामी महीने यानी मार्च में शनि उदय होंगे। 18 मार्च से कुछ राशि वालों का भाग्य खुल जाएगा।
शनि के उदय होने का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। खैर, इस अवधि के दौरान कुछ राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
न्याय के देवता शनि के उदय होने से कुल 3 राशि वालों को फायदा मिलेगा। इसका प्रभाव इन जातकों के जीवन में सकारात्मक तौर पर पड़ेगा।
बता दें कि शनि की स्थिति में बदलाव आने से कुछ राशि वालों के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। खासकर बीमारी का सामना करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
शनि का उदय होना वृषभ राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। मार्च महीने में आपकी सेहत में सुधार होगा और आर्थिक लाभ का योग भी बन रहा है।
न्याय के देवता शनि के उदित होते ही तुला राशि वालों का भाग्य खुल जाएगा। शनि की कृपा से आपकी स्वास्थ्य संबंधित तमाम समस्याएं दूर हो जाएंगी।
शनि ग्रह के उदय होने का लाभ धनु राशि के जातकों को भी मिलेगा। इस अवधि के दौरान धन के आगमन से आपका मन भी खुश रहेगा।
यहां दी गई तमाम जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए किसी भी प्रकार का दावा नईदुनिया की तरह से नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने शनि ग्रह के उदय होने का क्या असर पड़ेगा को लेकर बात की। धर्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ