आमतौर पर स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के चलते किसी की भी नींद प्रभावित होती है। हालांकि, ज्योतिष में नींद का स्तर बिगड़ने का संबंध ग्रहों से माना जाता है।
यदि आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर है तो आपको अच्छी नींद नहीं आएगी। बता दें कि ऐसा केवल कुछ ग्रहों की खराब स्थिति की वजह से होता है।
ज्योतिष शास्त्र में नींद और ग्रहों का खास संबंध बताया गया है। अनिद्रा की समस्या कुंडली में ग्रहों की दशा पर निर्भर करती है।
वैदिक ज्योतिष में उल्लेख मिलता है कि नींद का प्रमुख ग्रह शनि होता है। शनि को न्याय का देवता भी माना जाता है।
जिन लोगों की कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति कमजोर होती है उन्हें नींद से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कुंडली में शनि की स्थित कमजोर होने पर व्यक्ति को अनिद्रा की समस्या होती है। इसकी वजह से व्यक्ति को थकान के बाद भी नींद नहीं आती है।
यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा और शुक्र ग्रह की स्थिति कमजोर है तो भी आपको अच्छी नींद नहीं आएगी। ऐसे में आपको कुंडली में ग्रहों को मजबूत करना होगा।
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि किस ग्रह के कमजोर होने से व्यक्ति को नींद नहीं आती है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ