शनिवार को काले तिल से करें ये उपाय, शनिदेव बरसाएंगे कृपा


By Sahil29, Jun 2024 10:00 AMnaidunia.com

शनिवार का दिन

हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन न्याय के देवता की पूजा करने से शनि दोष और शनि के अशुभ प्रभाव से छुटकारा मिलता है।

तिल से करें उपाय

शनिवार के दिन तिल से कई उपाय किए जा सकते हैं। माना जाता है कि शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए तिल का इस्तेमाल पूजा सामग्री के तौर पर किया जा सकता है।

काले तिल का दान करें

शनिवार के दिन काले तिल का दान करना उत्तम माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से शनिदेव की कृपा व्यक्ति को प्राप्त होती है।

तिल के तेल से करें अभिषेक

शनिवार के दिन तिल के तेल से शनिदेव का अभिषेक करने का खास महत्व होता है। इस दौरान तेल में थोड़े तिल भी मिलाएं। यह उपाय प्रत्येक शनिवार को करना फलदायी होता है।

जल में प्रवाह करें काले तिल

शनिवार के दिन बहते पानी में काले तिल को प्रवाहित करें। यह उपाय शनि दोष कम करता है और व्यक्ति को जीवन के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।

पीपल में जल अर्पित करें

शनिवार के दिन जल में काले तिल मिलाकर पीपल में अर्पित करें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और जीवन में चल रहे कष्टों को समाप्त कर देते हैं।

शाम को दीपक जलाएं

शनिवार की शाम को काले तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।

यहां हमने जाना कि काले तिल से किन उपायों को किया जा सकता है। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ये टिप्स बनाएंगे दिमाग को तेज