शनिवार को करें दीपक का छोटा सा उपाय, शनि होंगे मेहरबान


By Sahil25, May 2024 01:12 PMnaidunia.com

दीपक का उपाय

हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन शाम के समय दीपक का एक छोटा सा उपाय करने से सूर्यपुत्र शनि आपके ऊपर मेहरबान रहेंगे।

शनिदेव होंगे प्रसन्न

यदि आप शनिदेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर शनिदेव की पूजा करें। इसके साथ ही, उनकी मूर्ति के सामने दीपक जरूर जलाएं।

सरसों के तेल का दीपक

शनिवार के दिन शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं। यदि आप शनि के नकारात्मक प्रभाव से बचना चाहते हैं तो दीपक में एक चीज और डाल लें।

दीपक में डालें लौंग

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि सरसों के तेल में लौंग डालकर दीपक जलाना शुभ होता है। इस उपाय को हर शनिवार की शाम को करना चाहिए।

किस्मत चमक जाएगी

मान्यता है कि सरसों के तेल में लौंग डालकर दीपक जलाने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। ऐसा करने वाले की किस्मत चमक जाती है।

धन होगा आकर्षित

माना तो ऐसा भी जाता है कि तेल के दीपक में लौंग डालकर जलाने से धन आकर्षित होता है। साथ ही, व्यक्ति को पैसों के लिए परेशान नहीं रहना पड़ता है।

शनिदेव दूर करेंगे कष्ट

शनिवार के दिन दीपक से जुड़ा यह छोटा सा उपाय करने से शनिदेव सभी कष्ट दूर करते हैं। वहीं, परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हमारी तरफ से इसके जरिए कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए दीपक में क्या डालकर जलाना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

3 जून के बाद लखपति बनेंगे 3 राशि वाले, गुरु हो रहे हैं उदय