काम में नहीं लगता मन? शंख में पानी भरकर रखें


By Sahil25, Apr 2024 05:45 PMnaidunia.com

काम में मन न लगना

अक्सर कुछ लोग शिकायत करते हैं कि उनका काम में मन नहीं लगता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि इसके पीछे की वजह उस जगह का नकारात्मक माहौल है।

काम में मन लगाने के उपाय

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि शंख से जुड़ा एक उपाय करने से काम में मन लगेगा। इतना ही नहीं, आसपास का माहौल भी सकारात्मक हो जाएगा।

शंख में पानी भरकर रखें

शास्त्रों में शंख को पवित्र माना गया है। कार्यक्षेत्र पर शंख भरकर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आसपास की नेगेटिविटी दूर हो जाती है।

मन रहेगा शांत

शंख में पानी भरकर रखने से मन शांत रहेगा। दिमाग में आ रहे गैर जरूरी विचारों पर भी रोक लगाने में आपको मदद मिलेगी।

इस मंत्र का करें जाप

शंख में पानी भरकर रखने के बाद ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः’ का जाप करें। ऐसा करने से ज्ञान की देवी का आशीर्वाद मिलता है।

आसपास का माहौल बनेगा पॉजिटिव

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि पानी से भरा शंख अपने पास रखने से आसपास के माहौल को सकारात्मक बनाने में मदद मिलती है।

काम में लगेगा मन

सबसे जरूरी बात यह है कि आपको कोई भी काम करने में आलस्य नहीं आएगा। इसके अलावा, आप सभी कार्य मन लगाकर करेंगे।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यता पर आधारित है। इसकी पुष्टि नईदुनिया की तरफ से नहीं की जा रही है।

काम में मन लगाने के लिए शंख से जुड़ा एक उपाय करें। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

5 दशक बाद दो राजयोग बनाएगा 3 राशियों को करोड़पति